ဘာသာစကား တစ်ခုကို ရွေးပါ။

mic

unfoldingWord 34 - यीशु दूसरी कहानियों की शिक्षा देता है

unfoldingWord 34 - यीशु दूसरी कहानियों की शिक्षा देता है

အကြမ်းဖော်ပြချက်: Matthew 13:31-46; Mark 4:26-34; Luke 13:18-21;18:9-14

ဇာတ်ညွှန်းနံပါတ်: 1234

ဘာသာစကား: Hindi

ပရိသတ်: General

ရည်ရွယ်ချက်: Evangelism; Teaching

Features: Bible Stories; Paraphrase Scripture

အဆင့်အတန်း: Approved

ဇာတ်ညွှန်းများသည် အခြားဘာသာစကားများသို့ ပြန်ဆိုခြင်းနှင့် အသံသွင်းခြင်းအတွက် အခြေခံလမ်းညွှန်ချက်များ ဖြစ်သည်။ မတူကွဲပြားသောယဉ်ကျေးမှုနှင့် ဘာသာစကားတစ်ခုစီကို နားလည်မှုရှိစေနိုင်ရန်နှင့် ဆက်စပ်မှုရှိစေရန် ၎င်းတို့ကို လိုအပ်သည့်အတိုင်း ပြင်ဆင်သင့်သည်။ အသုံးပြုနေသည့် အချို့သောဝေါဟာရများနှင့်သဘောတရားများကို ပိုမို ရှင်းပြရန် လိုအပ်နိုင်သည်၊ သို့မဟုတ် အစားထိုးခြင်း သို့မဟုတ် လုံးလုံး ချန်လှပ်ထားနိုင်သည်။

ဇာတ်ညွှန်းစာသား

यीशु ने परमेश्वर के राज्य के बारे में अन्य बहुत सी कहानियाँ सुनाई। उदाहरण के लिए, उसने कहा, "परमेश्वर का राज्य एक राई के बीज के समान है जिसे किसी ने अपने खेत में बो दिया। तुम जानते हो कि राई का बीज सारे बीजों में सबसे छोटा होता है।"

परन्तु जब राई का बीज बढ़ जाता है तो वह बगीचे के सारे पेड़ों में सबसे बड़ा हो जाता है, इतना बड़ा कि पक्षी आकर उसकी शाखाओं पर आराम करते हैं।

यीशु ने एक अन्य कहानी बताई, "परमेश्वर का राज्य खमीर के समान है जिसे लेकर एक स्त्री आटे के पिंड में मिला देती है तब वह सारे पिंड में फैल जाता है।"

स्वर्ग का राज्य उस खजाने के समान है जिसे किसी ने खेत में छिपा दिया। किसी अन्य व्यक्ति को वह खजाना मिल गया और उसने उसे पाने की बहुत चाह की। इसलिए उसने उसे फिर से गाड़ दिया। वह आनन्द से इतना भरा हुआ था कि उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया ताकि वह उस खेत को खरीद सके जहाँ वह खजाना था।

स्वर्ग का राज्य एक बहुत कीमती शुद्ध मोती के समान भी है। जब कोई मोतियों का व्यापारी उसे पा लेता है तो वह उसे खरीदने के लिए अपना सब कुछ बेच देता है।

वहाँ कुछ लोग थे जो सोचते थे कि परमेश्वर उनको इसलिए स्वीकार करेगा क्योंकि वे भले काम कर रहे हैं। ये लोग ऐसे लोगों को तुच्छ मानते थे जो उन भले कामों को नहीं करते थे। इसलिए यीशु ने उनको यह कहानी बताईः "दो पुरुष थे और दोनों ही प्रार्थना करने के लिए मंदिर में गए। उनमें से एक चुंगी लेने वाला था, और दूसरा एक धार्मिक अगुवा था।"

उस धार्मिक अगुवे ने इस प्रकार से प्रार्थना की, 'हे परमेश्वर, तेरा धन्यवाद हो कि मैं अन्य लोगों के समान – जैसे कि डाकू, अन्यायी मनुष्य, व्यभिचारी, या यहाँ तक कि यहाँ पर उपस्थित उस चुंगी लेने वाले के समान एक पापी नहीं हूँ।'

उदाहरण के लिए, मैं हर सप्ताह में दो बार उपवास रखता हूँ, और मैं मुझे मिलने वाले धन और सामान का दसवाँ हिस्सा तुझे देता हूँ।

परन्तु वह चुंगी लेने वाला उस धार्मिक अगुवे से बहुत दूर खड़ा हो गया। उसने ऊपर स्वर्ग की ओर आँखें भी नहीं उठाईं। इसके बजाए, उसने अपनी मुट्ठी से अपनी छाती को पीटा और प्रार्थना की, 'हे परमेश्वर, कृपा करके मुझ पर दया कर क्योंकि मैं एक पापी हूँ।'

फिर यीशु ने कहा, "मैं तुमसे सच कहता हूँ, परमेश्वर ने उस चुंगी लेने वाले की प्रार्थना को सुना और उसे धर्मी घोषित किया। परन्तु उसने उस धार्मिक अगुवे की प्रार्थना को पसंद नहीं किया। परमेश्वर हर एक घमंडी के सिर को नीचा करेगा, परन्तु वह हर उस जन को आदर देगा जो स्वयं को नम्र करता है।"

ဆက်စပ်သတင်းအချက်အလက်များ

အသက်ၡင်သော နတ်တော်ထွက် စကားတော်များ - GRN သည် ကယ်တင်ခြင်းနှင့် ခရစ်ယာန်အသက်တာနှင့်ပတ်သက်၍ ကျမ်းစာအခြေပြုသတင်းစကားများပါၡိသည့် ထောင်နှင့်ချီသောဘာသာစကားများနှင့် အသံအားဖြင့် ဧ၀ံဂေလိသတင်းစကားများ ရှိပါသည်။

Choosing the audio or video format to download - What audio and video file formats are available from GRN, and which one is best to use?

Copyright and Licensing - GRN shares its audio, video and written scripts under Creative Commons